तस्वीरों में देखें राजनीति की पिच पर किस तरह छा गये सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जब सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा पहुंचे तो चारों तरफ वही छाए रहे। संसद सत्र की शुरुआत की घोषणा से ठीक पहले सचिन ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला के साथ संसद में प्रवेश किया। पिछले वर्ष अप्रैल में सचिन को अभिनेत्री रेखा तथा उद्योगपति अनु आगा के साथ राज्यसभा सदस्य नामांकित किया गया था। सचिन ने सोमवार को दूसरी बार संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया।
इससे पहले पिछले वर्ष मानसून सत्र में ही सचिन ने पहली बार संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया था। काले और सफेद रंग की धारीदार कमीज और काली पैंट पहने सचिन से, उनकी सीट संख्या 103 तक पहुंचने से पहले कई सदस्यों ने हाथ मिलाया। राज्यसभा के अंदर सचिन को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चलते और उनसे हाथ मिलाते हुए देखा गया। इसके अलावा उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर से भी बातचीत की। अख्तर की सीट संसद में सचिन के ठीक बगल में है।
राज्यसभा के सभापति एम हामिद अंसारी ने जब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी तो सचिन ने अपनी डेस्क भी थपथपाई। राज्यसभा में प्रश्नकाल के बीच हुए थोड़ी देर के विराम समय में कई सांसद सचिन के पास आए और उनसे हाथ मिलाया। सदन में व्यवस्था बहाल होते ही सचिन ने उच्च सदन की कार्यावली वाला पत्र उठाया और पढ़ने लगे। सचिन की पत्नी अंजली दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थीं। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी द्वारा जिंबॉब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 5-0 से जीतकर दर्ज करने भारतीय टीम को बधाई दी, तब तेंदुलकर ने मेज थपथपाकर अपनी खुशी जाहिर की।

सचिन के संसद पहुंचते ही उमड़ पड़ी मीडिया
वैसे तो सचिन तेंदुलकर को मैदान में खेलते देखना अलग ही आनंद देता है मगर आज सचिन तेंदुलकर जब ससंद पहुंचे तो उनके इस रूप (सांसद) को अपने कैमरे में कैद करने के लिये फोटोग्राफरों की भीड़ उमड़ गई। सचिन ने हंस कर मीडियाकर्मी और अन्य नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

दर्शक दीर्घा में बैठ सचिन को देखा पत्नी अंजली ने
मानसून सत्र के पहले दिन सचिन तेंदुलकर जब राज्य सभा पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी मौजूद थी। अंजली तेंदुलकर दर्शक दीर्घा में बैठ कर राज्य सभा की कार्यवाही देख रही थी। हालांकि तेलंगाना मामले को लेकर राज्यसभा में हंगामा मच गया और सदन को पूरे दिन के लिये स्थगित कर दिया गया।

जावेद अख्तर के बगल में बैठे सचिन
सचिन तेंदुलकर का सीट गीतकार जावेद अख्तर के बगल में ही है। सचिन तेंदुलकर और जावेद अख्तर ने आपस में बातचीत की और फिर सदन में व्यवस्था बहाल होते ही चर्चा शुरु कर दिया।

राज्यसभा में हुआ हंगामा
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में और असम से अलग नए बोडोलैंड राज्य की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई।












Click it and Unblock the Notifications