मानसून सत्र: खाद्य सुरक्षा बिल पर सपा ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाई

नई दिल्‍ली। आज से संसद का मानसून सत्र प्रारम्‍भ हो रहा है जिसमें सरकार की कोशिश खाद्य सुरक्षा बिल को पारित करवाने की होगी लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कह दिया है कि सपा इस बिल का समर्थन नहीं करेगी। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि इस बिल के पारित हो जाने पर यूपीए को चुनाव में फायदा मिल सकता है।

वहीं भाजपा इस बिल के पक्ष में है लेकिन वह चाहती है कि सुधार के साथ ही इस बिल को संसद में मंजूरी मिले। आज से प्रारम्‍भ हो रहे संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं, इस पर संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर इसकी अ‍वधि बढ़ाई जा सकती है। सरकार की प्राथमिकता खाद्य सुरक्षा बिल, बीमा पेंशन में सुधार से संबंधित बिलों को पास कराना है। कुल मिलाकर 110 बिल लोकसभा में पारित होने के लिए बाट जोह रहे हैं, जिनमें से सरकार की प्राथमिकता सूची में 44 हैं। जिसमें पांच अध्‍यादेश भी हैं।

Monsoon Session

इसके अलावा राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे से बाहर रखने पर सभी दलों में सहमति बन चुकी है।

संसद का मानसून सत्र 30 अगस्‍त तक चलेगा। जिसके हंगामेदार होने की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष से अपील की है कि संसद को चलने दें। उम्‍मीद की जा रही है कि विपक्ष सत्र में उत्‍तराखंड आपदा, भारत में चीनी घुसपैठ, अलग तेलंगाना राज्‍य की घोषणा और हाल ही में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मुद्दे को उठायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+