मोदी पर फायरिंग के बाद अब नीतीश की सेना में शामिल होंगे 'शॉटगन'
पटना। बीजेपी के पटना साहिब से सांसद और अभिनेता जल्द ही जेडीयू में शामिल हो सकते है। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने के बाद शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही नीतीश कुमार की टीम में शामिल हो सकते है।
दरअसल जेडीयू की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। बीजेपी से संबंध टूटने के बाद बीजेपी सासंद द्वाराअपनी तारिफ किए जाने से गदगद नीतीश ने उन्हें अपनी सेना में शामिल होने का न्यौता दिया है।

बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार की तारिफ करने के बाद मिली फटकार के बाद उन्हें जेडीयू की ओर से ये न्यौता मिला है। जेडीयू पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि शत्रुध्न सिन्हा के लिए जेडीयू के दरवाजे हमेशा खुले हुए है। वो जब चाहे पार्टी को ज्वाइंन कर सकते है। पार्टी में उनका दिल से स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारिफ करते हुए कहा था कि उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण है। सिन्हा की इस बयानबाजी के बाद बीजेपी के आला नेताओं ने उन्हें सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications