बैंगलोर में निर्माणाधीन वेडिंग हॉल की छत गिरी, 3 मरे
बैंगलोर।
बैंगलोर के केनगरी में निर्माणाधीन वेडिंग हॉल की छत के ढह जाने से सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। क्षेत्रीय दमकल विभाग अधिकारी एम रामास्वामी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब इमारत की दूसरी मंजिल की छत गिर गई और इसमें 20 से 25 श्रमिक कंक्रीट के नीचे दब गए। id="toptextpromo">इस
दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है। घायलों को केनगरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामास्वामी ने कहा कि इस घटना से साथ वाली छतें भी ढह गई हैं और मलबे के नीचे अभी और श्रमिकों के दबे होने की आशंका के बीच उनकी खोज के लिए राहत कार्य जारी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एक
धार्मिक संगठन विवाह स्थल के रूप में इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण करवा रहा था, जहां भारी बारिश से पिछले दो दिनों से काम प्रभावित हुआ था। रामास्वामी ने कहा कि पुलिस ने इमारत के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस बात का पता लगा रही है कि कहीं निर्माण कार्य में मिलावट वाली सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा था। गृहमंत्री केजे जार्ज और अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है।











Click it and Unblock the Notifications