झारखंड: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मंत्रीमंडल का विस्‍तार

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल सैयद अहमद ने राजभवन में पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित समारोह में सभी छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रिमंडल में जिन छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हाजी हुसैन अंसारी, जय प्रकाश भाई पटेल, साइमन मरांडी, चंपई सोरेन, कांग्रेस से गीता श्री उरांव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से सुरेश पासवान शामिल हैं।

उनके बीच विभागों का बंटवारा एक-दो दिन में होने की संभावना है। सोरेन ने अपना पहला मंत्रिमं डल विस्तार सरकार गठन के 22 दिन बाद किया है। झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ-साथ 12 मंत्री हो सकते हैं। गठबंधन सहयोगियों के बीच बनी सहमति के अनुसार, मंत्रिमंडल में झामुमो और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिलनी हैं, जबकि राजद को दो सीटें मिलेंगी।

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren
इस वक्त मुख्यमंत्री झामुमो के हैं और इस पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस व राजद के मंत्री भी सरकार में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस फिलहाल केवल गीता श्री उरांव को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला कर पाई, जिन्होंने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। उसे अब भी अपने चार नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए तय करने हैं। हेमंत 13 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने 18 जुलाई को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+