चीन में जेबी तूफान, कई उड़ानें रद्द
बीजिंग। दक्षिणी चीन के द्वीप प्रांत हेनान में शुक्रवार शाम जेबी तूफान के असर से तेज बारिश और आंधी आई जिससे हवाई उड़ानें एवं समुद्री यातायात प्रभावित हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल देश में आए इस नौंवें तूफान जेबी से वेंगचांग के लांगलोउ उपनगर में शाम 7.30 बजे भूस्खलन की घटना हुई। जेबी के केंद्र के नजदीक 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।
राजधानी हेकाउ सहित इस द्वीप के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जहां कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। तूफान से हेनान में तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ियाों के संचालन और कियोंगजोउ स्ट्रेट में जहाजरानी सेवा पर असर पड़ा जो हेनान और ग्वांगडोंग प्रांत को मुख्य भू-भाग पर जोड़ती है।
पर्यटन स्थल सान्या स्थित सान्या फीनिक्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 110 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे छह हजार से अधिक यात्री यहां फंसे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications