दिल्ली में गर्म रही सुबह, बारिश के आसार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह धूप निकली और मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पर हल्के बादल रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।"

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications