बिहार में उमस और गर्मी ने किया बेहाल
पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के दूसरे इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बारिश नहीं होने के कारण तापमान फिर से बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश इलाकों में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने कहा कि सात से नौ अगस्त के बीच बिहार में जोरदार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा हुई है। राज्य में केवल पांच ऐसे जिले हैं जहां सामान्य या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications