फिर तनावपूर्ण हुआ पुराने लखनऊ में माहौल
लखनऊ। 21वीं रमजान के जुलूस के दौरान कल सुबह पथराव के बाद आज सुबह और दोपहर तनावपूर्ण शांति रही लेकिन दोपहर में अकबरी गेट के पास माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया। कल रमजान के जुलूस के दौरान पुराने लखानऊ में दो पक्ष के लोग भिड़ गए थे। पुलिस की मौजूदगी में पथराव व फायरिंग के बाद हालात बिगड़ते चले गए। उपद्रवियों ने 15 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा एक दर्जन दुकानों में तोडफ़ोड़ व आगजनी की थी।
आज दोपहर में अकबरी गेट के पास कुछ लोग प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद दुकानदारों ने पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने भी जवाब में पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने इस माहौल को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची, लेकिन स्थिति अब कुछ राहतपूर्ण है।
कल सुबह के बाद दिन में स्थिति ठीक रही लेकिन देर शाम कुल लोगों ने बाजार खाला कोतवाली का घेराव कर मुआवजे की मांग की। इसी में कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने स्थिति को जल्द ही सुधार लिया, लेकिन संवेदनशील क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के तैनात होने से रात में तो क्षेत्र में कफ्र्यू जैसा माहौल बना था।

मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प
रमजान जुलूस निकालने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, तोड़फोड़ और आगजानी हुई थी। घटना में दो लोगों के घायल हुए।

नक्खास इलाके में हिंसा
पुराने लखनऊ के नक्खास इलाके में रामजान जुलूस के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

दुकानों पर पथराव
दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

नियंत्रण में है स्थिति
लखनऊ के पुलिस प्रवक्ता आलोक पाठक ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण हैं।

आरएएफ तैनात
घटना के बाद पड़ोस के इलाकों जैसे चौक, नक्खास, कैसरबाग भी तनाव की चपेट में है। वहां भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications