दुर्गा की शक्ति छीनना तो बहाना, खेल कुछ और ही है

Real story behind suspension of IAS Durga Shakti
(नवीन निगम) दुर्गा नागपाल को लेकर देश में मचे बवाल का एक सच और हैं जिसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दुर्गा नागपाल के निलंबन पर नौकरशाह इसलिए आगे नहीं आए है कि वह दुर्गा जैसी ईमानदार अधिकारी को बचाना चाहते हैं दरअसल वजह कुछ और हैं। पहले आइये समझ लीजिए कि खनन में इतना पैसा कैसे हैं। नदियों के साथ आने वाली बालू और मौरंग को नदियों के किनारे से निकालने के लिए सरकार ठेका उठाती है। बालू और मौरंग क्योंकि भवन निर्माण का अभिन्न अंग हैं इसलिए इसकी बड़ी मांग रहती है खासतौर पर गंगा और उसकी सहायक नदियों की बालू की। क्योंकि इन नदियों की बालू से दीवार पर प्लास्टर करने पर फीनिश बहुत अच्छी आती हैं।

अब सरकार तो मानकों के हिसाब से ठेका उठा देती है, कि इतने इलाके में आप इतने मीटर (ज्यादातर छह मीटर) से ज्यादा खनन नहीं कर सकते। लेकिन सारे खेल की शुरुआत यही से होती है। खनन का ठेका लेना वाला व्यक्ति जिसे खनन माफिया कहा जाता है वह ज्यादा खनन करता है। बसपा के शासनकाल में मायावती ने खनन के इस खेल को बदल दिया था और खनन माफिया से सौदेबाजी और रकम वसूली की जिम्मेदारी इलाके के बड़े अफसरों (ज्यादातर डीएम) को दी गई थी।

सौदेबाजी के तहत यह तय होता था कि खनन का काम करने वाला ठेकेदार (खनन माफिया) निर्धारित सीमा से कितना ज्यादा खनन करेगा और उससे जो अतिरिक्त आय होगी वो सरकार में ऊपर कैसे पहुंचाई जाएंगी। बसपा के शासनकाल में इसमें नई परिपाटी शुरू हुई जिसमें खनन माफिया रकम सरकारी अधिकारियों के द्वारा लखनऊ भेजते थे। इसमें सरकारी अधिकारी और खनन माफिया एक सौदा और करते थे जिसमें गलत तरीके से कितना खनन होगा, उसकी मात्रा तय होने के बाद इसके ऊपर कितना खनन होगा वह तय होता था। मान लीजिए, एक दिन में तय हुआ कि 400 डंपर अतिरिक्त खनन होगा, इसकी रकम तय हो गई, जो लखनऊ जानी है। इसके बाद नौकरशाह और खनन माफिया 200 के लगभग प्रतिदिन अतिरिक्त खनन और करते थे जो माफिया और नौकरशाह के बीच बंटता था।

सपा की सरकार में कई जगह यह काम सपा के नियुक्त नेताओं के पास आ गया जिससे नौकरशाहों की एक बड़ी आमदनी पर रोक लग गई हैं। दुर्गा नागपाल का बहाना लेकर नौकरशाह बसपा शासनकाल में शुरू हुई व्यवस्था को बहाल कराना चाहते हैं। जिससे लखनऊ पैसा लाने की जिम्मेदारी उनको मिल जाए। यह अवैध राजस्व जमा करने का मामला हैं और अफसर की ईमानदारी को इसमें केवल एक बहाना बनाया जा रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+