अलग तेलंगाना से नाराज आंध्र प्रदेश के 14 मंत्री और 26 विधायक देंगे इस्तीफा
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा के बाद सियासी बवाल शुरु हो गया है। अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा से नाराज आंध्र प्रदेश प्रदेश के 14 मंत्री और 26 विधायकों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। इन सब के अलावा 7 विधान पार्षद भी इस्तीफा देने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक ये मंत्री और विधायक अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
ऐसे देखना ये होगा कि उनका इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं। इससे पहले तेलंगाना के विरोध में अब तक राज्य के 6 मंत्री पहले ही सीएम को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। जहां एक ओर मंत्री और विधायक वोट बैंक की राजनीति के तहत अपना इस्तीफा सौंप रहे है तो वहीं केंद्र सरकार के पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को मंजूरी देने के विरोध में रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में लगातार प्रदर्शन और बंद जारी है। प्रदर्शकारियों ने बंद के दौरान सभी व्यावसायिक केन्द्र बंद रखे और कई बसों में आग लगा दी। बंद के दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।
केंद्र सरकार से अलग तेलंगाना बनाए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए सैंकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुतले जलाए और यूपीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इन लोगों ने मांग की है कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए सभी विधायकों और सांसदों से अपनी-अपनी पार्टियों से इस्तीफा दे।
रायलसीमा के कडप्पा, अनंतपुर, चित्तूर और कुरनूल एवं तटीय आंध्र के विभिन्न हिस्सों में राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें डिपो से बाहर नहीं निकल पाईं। जो बसे निकली उन्हें इन लोगों ने आग लगी दी। वहीं सीमांध्र के कुछ स्थानों में प्रदर्शनकारियों ने बीती रात दिवंगत प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मूर्तियों को तहस-नहस कर दिया।

मंत्री और विधायक देंगे इस्तीफा
अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा से नाराज आंध्र प्रदेश प्रदेश के 14 मंत्री और 26 विधायकों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। इन सब के अलावा 7 विधान पार्षद भी इस्तीफा देने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक ये मंत्री और विधायक अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

14 मंत्री और 26 विधायक देंगे इस्तीफा
अलग तेलंगाना के विरोध में आंध्र प्रदेश में बवाल बढ़ गया है। जहां एक ओर मंत्री और विधायक वोट बैंक की राजनीति के तहत अपना इस्तीफा सौंप रहे है तो वहीं दूसरी ओर राज्य में प्रदर्शन और रैलियां हो रही है।

अलग तेलंगाना पर विरोध जारी
तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को मंजूरी देने के विरोध में रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में लगातार प्रदर्शन और बंद जारी है। प्रदर्शकारियों ने बंद के दौरान सभी व्यावसायिक केन्द्र बंद रखे और कई बसों में आग लगा दी।

राजीव गांधी की मूर्तियां तोड़ी
सीमांध्र के कुछ स्थानों में प्रदर्शनकारियों ने बीती रात दिवंगत प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मूर्तियों को तहस-नहस कर दिया।

गतिरोध खत्म करने की कोशिश
अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दिए जाने के बाद मचे बवाल को शांत करने के लिए केन्द्र और आंध्र प्रदेश सरकार कोशिश कर रही है। सीएम किरण कुमार रेड्डी 10 जनपथ के चक्कर काट रहे है।












Click it and Unblock the Notifications