ट्रक से टकराई स्कूल बस, 10 बच्चों की मौत, 20 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई। इस हादसे में 8 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 बच्चों की मौत अस्पताल में हो गई। हादसे में बस में सवार 20 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए है। घटना के बाद से ट्रक और स्कूल बस का ड्राइवर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम खत्म कर लिया है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराय गया है। कुछ बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद उसके घर पहुंचा दिया गया है। वहीं पुलिस ने फरार बस और ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications