LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी ओर से घुसपैठ करने की कोशिश के दौरान सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सेना ने दी। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कुपावाड़ा जिले के केरन सेक्टर स्थित एलओसी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने सोमवार तड़के वहां संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि कहा कि केरन सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा पर सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में जम्मू जिले के पालानवाला (अखनूर) सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा पर हुई मुठभेड़ में सेना द्वारा एक घुसपैठिया मारा गया।

उनके मुताबिक, पालानवाला में रात के समय घुसपैठ की कोशिश की गई थी। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात कमांडर कारी यासिर मारा गया था। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अब्दुल गनी मीर ने इस घटना को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता करार देते हुए कहा था कि खास सूचना के आधार पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने कुपावाड़ा जिले के सोगम तहसील के गारेवाड गांव में मंगलवार सुबह अभियान शुरू किया।
पुलिस ने यह भी बताया कि यासिर (30) पिछले एक दशक से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। उसे पिछले तीन साल पहले जैश के हमलों का मुख्य कमांडर बनाया गया था। वह पाकिस्तान के संघीय प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) का निवासी था। पुलिस ने कहा कि वह न सिर्फ जैश बल्कि सभी आतंकवादी संगठनों के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ करने की कोशिश के पीछे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications