'100 करोड़ में राज्यसभा की सीट' वाले बयान से पलटे कांग्रेस नेता बीरेन्द्र सिंह

जब मामला बढ़ा तो अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मैंने कहा था कि अब राज्यसभा और लोकसभा में सिर्फ करोड़पति पहुंच रहे हैं। गरीबों की फिक्र करने वाले कोई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके कहने का अर्थ था कि सिर्फ करोड़पतियों को राज्यसभा की सीट न मिले। कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी ने हमलावर रवैया अपना लिया है। बीजेपी नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में पूछताछ करनी चाह्ए। वहीं बीजेपी के नेता माया सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर इतने दिनों तक चौधरी बीरन्द्र सिंह चुप क्यों थे।
दरअसल चौधरी बीरेन्द्र सिंह रेल मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज है। रेल मंत्रायल नहीं मिलने से उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 100 करोड़ में राज्यसभा की सीट बिकती है। पार्टी से नाराज बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कुर्सी काबलियत से नहीं बल्कि दान से मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications