गुवाहाटी में ग्रेनेड ब्लास्ट में 15 घायल, रेलवे स्टेशन के पास हुआ धमाका
गुवाहाटी। गुवाहाटी में रेलवे स्टेशन के पास ग्रेनेड धमाके में 15 लोग घायल हो गए। भीड़ भाड़ वाले पलटन बाजार में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों ने ग्रेनेड धमाका कर दो पुलिसवालों समेत 15 लोगों को घायल कर दिया। इस हमले में घायल लोगों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 7 बजकर 55 मिनट पर रेलवे स्टेशन के पास पलटन बाजार में धमाके हुए। ग्रेनेड से किए गए इस धमाके में दो होमगार्ड समेत 15 लोग घायल हो गए। उग्रवादियों ने ग्रेनेड उस समय फेंका गया जब ये जवान वाहनों की तलाशी ले रहे थे।

धमाके के बाद घायल लोगों को फौरन पास के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में पश्चिम बंगाल की 3 महिला बास्केट बॉल खिलाड़ी भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस हमले के पीछे वो उल्फा का हाथ मान रहे है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इस घटना की निंदा की है और जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.












Click it and Unblock the Notifications