इटली: गहरी खाई में गिरी बस, 37 की दर्दनाक मौत
रोम। इटली में रविवार शाम एक सड़क हादसे में कम से कम 37 लोग मारे गए और 11 लोग घायल हुए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैंपेनिया प्रांत के एवेलिनो कस्बे में शाम 8.30 बजे एक पर्यटक बस गार्ड रेल से टकराकर पहाड़ी से 30 मीटर नीचे गिर गई।
बस में 48 लोग सवार थे। बच्चों सहित बस में सवार 37 लोग हादसे में मारे गए जबकि 11 लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक है।

टीवी चैनल राई के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ग्युसपे सालोमोन ने कहा कि मरने वालों की संख्या 37 से ज्यादा हो सकती है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और मामले की छानबीन जारी है। सरकारी रेडियो ने अवेलिनो पुलिस के हवाले से बताया है कि मृतकों में बस का ड्राइवर भी है।












Click it and Unblock the Notifications