माया का वार, अपने ही लोगों को अखिलेश बांट रहे हैं फ्री लैपटॉप

मायावती ने लैपटॉप वितरण योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सपा अपने लोगों को ही लैपटॉप बांट रही है। योजनाओं का लाभ एक जाति विशेष के लोगों तक ही पहुंचाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि सूबे में चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादातर लाभ सपा से जुड़े लोग ही उठा रहे हैं।
बेरोजगारी भत्ता हो या फिर लैपटॉप वितरण योजना, सभी में सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जा रहा है। योजनाओं में आम आदमी के साथ भेदभाव हो रहा है। आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि लैपटॉप खरीदने से ज्यादा पैसा लैपटॉप वितरण के लिए आयोजित किए जा रहे समारोह पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में एक जाति विशेष के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है, जिसके चलते अन्य वर्गो के हितों में कटौती की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications