केंद्र सरकार को भारत के स्‍वाभिमान की चिंता ही नहीं: योगी आदित्‍यनाथ

लखनऊ। हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारत में विदेशी ताकतें हावी हो रही हैं। उसे रोकने के लिए सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।

भाजपा सांसद ने संतकबीरनगर में कहा कि भारत सीमा में चीन के घुसपैठ पर भारत को गंभीर होना चाहिए। यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका विरोध करती है। केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए योगी ने कहा कि संप्रग सरकार भारत के स्वाभिमान को गिरा रही है। वहीं उन्होंने प्रदेश में गौ हत्या व हिंदू उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने का भी आरोप लगाया और कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक जरूरी है।

Yogi Adityanath

अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। जरूरत पड़ने पर हियुवा इसका विरोध करेगी। उन्होंने कार्यकतरओ से कहा कि हिंदू उत्पीड़न की जानकारी उन्हें दें जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+