अभी हो चुनाव तो NDA की होगी जीत,UPA का सूपड़ा साफ: सर्वे
नयी दिल्ली। चुनावी माहौल देश में बन गया है। राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ ओपिनियन पोल किए जा रहे है। इसी तरह से सीएसडीएस-द दिन्दू और सीएनएनआईबीएन की ओर से कराए गए एक सर्वे में जो बात सामने आई है उसने जहां बीजेपी को राहत दी है तो वहीं कांग्रेस की बेचैनी बढ़ी दी है। सर्वे के मुताबिक अगर इस वक्त देश में आम चुनाव अभी होते हैं तो किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। जनादेश हंग पार्ल्यामेंट के पक्ष में होगा।
कांग्रेस नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन और बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए दोनों ही साधारण बहुमत से पीछे रह जाएंगे, लेकिन 172-180 से सीटों के साथ एनडीए सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा।

भले ही एनडीए सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के तौर पर ऊभर कर आए, लेकिन स्पष्ट बहुमत उसे नहीं मिल पाएगा। सर्वे के मुताबिक मनमोहन सरकार पर लगे करप्शन के तमाम आरोपों के बावजूद बीजेपी के पक्ष में कोई बड़ी लहर नहीं दिख रही है।
वहीं इस पोल में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक इस चुनाव में तीसरी पार्टियां गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है। करीब 200 सीटों पर उन पार्टियों का कब्जा होगा जो न तो यूपीए में और न ही एनडीए में। पोल के मुताबिक जहां बीजेपी सबसे बड़े दल के तौर पर ऊभर कर सामने आ सकती है तो वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान होने वाला है। ओपेनियन पोल के मुताबिक
एनडीए को 172 से 180 सीटें
यूपीए 149-153 सीटें
बीजेपी को 156-164 सीटे
कांग्रेस को महज 131 से 139 सीटें
लेफ्ट को 22-88 सीटें
टीमसी को 23-27 सीटें
एसपी को 17-21 सीटें
बीएसपीको 15-19 सीटें
एडीएमके को 16-20 सीटें
जेडीयू को 15-19 सीटें
बीजेडी को 12-16 सीटें
वाईएसआर कांग्रेस को 11-15 सीटें हासिल होगी।












Click it and Unblock the Notifications