टिकट कंफर्म नहीं या फिर छूट गई ट्रेन तो टेंशन नहीं, डुप्लीकेट ट्रेन में कीजिए सफर

जी हां लगातार एक के बाद एक आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों को राहत दी है और कुछ प्रमुख ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेन चलाई जायेगी। रेलवे विभाग के आला अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है और इसका मकसद अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को 'हैप्पी जर्नी' में तब्दील करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय पर कोई नियमित ट्रेन अपने गंतव्य के लिये रवाना होगी उसी के 30 मिनट बाद उसी नाम की डुप्लीकेट ट्रेन उसी गंतव्य के लिये रवाना की जायेगी। ऐसा होने पर नियमित ट्रेन के जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं होगा वह उसी टिकट पर बाद में रवाना होने वाली डुप्लीकेट ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
रेलवे ने हाल ही में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर पाबंदी की घोषणा की है। रेल यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे वैसे तो विशेष ट्रेनों का परिचालन करता है लेकिन इन ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्री मजबूरी में ही यात्रा करते हैं। इसलिए डुप्लीकेट ट्रेन की व्यवस्था है। यह ट्रेन सफर में उतना ही वक्त लेगी जितना नियमित ट्रेन लेगी।












Click it and Unblock the Notifications