दिल्‍ली में 440 बोल्‍ट का झटका, बिजली दर 5 फीसदी बढ़ाई गई

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने शुक्रवार को बिजली की दर पांच फीसदी बढ़ा दी। दिल्ली में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ने बिजली की दर को चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत दे दिया है। नई दर एक अगस्त से लागू होगी। घरेलू उपभोक्ता को पहली 200 इकाई के लिए प्रति इकाई 3.90 रुपये देने होंगे। पहले यह दर 3.70 रुपये प्रति इकाई थी।

201 से 400 इकाई के बीच हर इकाई के लिए 5.80 रुपये देने होंगे। पहले यह दर 5.50 रुपये थी। 401 से 800 इकाई तक के उपभोग के लिए प्रति इकाई दर पहले के 6.50 रुपये प्रति इकाई की जगह अब 6.80 रुपये प्रति इकाई होगी। 800 इकाई से अधिक खपत वाली बिजली पर प्रति इकाई सात रुपये भुगतान करने होंगे। डीईआरसी ने मई में बिजली की दर में 1.5 फीसदी वृद्धि की थी। उससे पहले 2011 में दर में 22 फीसदी वृद्धि की गई थी। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने दर घटाने की मांग की है।

Power tariffs hiked in Delhi by 5 percent.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+