12 रुपए में नहीं भरा राज बब्बर का पेट, बयान पर जताया खेद
नयी दिल्ली। देश में गरबी रेखा ओर गरीबों को लेकर चल रही कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को लेकर अब इनकी किरकिरी शुरु हो गई है। देश में गरीबी घटने के योजना आयोग के आंकड़ो को सही ठहराने की होड़ में कांग्रेस के नेताओं के 5 और 12 रुपये में खाना खाने के बयान को अब पार्टी भी नहीं पचा पा रही है। जनता और विरोधियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए कांग्रेस की ओर से इस पर पहली प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने खुद अपने नेताओं के बान पर असहमति जताई है। अपने 12 रुपए के पेटभर खाने के बयान पर राज बब्बर ने खेद जताया है।
गौरतलब है कि 2 दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा था कि मुंबई में 12 रुपये में भर पेट खाना मिल जाता है। राज बब्बर से पहले पार्टी नेता राशिद मसूद ने भी योजना आयोग द्वारा पेश किए गए गरीबी के आंकड़े का पक्ष लेते हुए कहा था कि दिल्ली में 5 रुपए में पेटभर खाना मिल जाता है।

अपने नेताओं के इन बयानों से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी की इस प्रतिक्रिया के बाद फिरोजाबाद से कांग्रेस के सांसद और पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने भी अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली है। अपने बयान की आलोचना होते देख राज बब्बर ने कहा कि मैं अपने बयान से पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।
इससे पहले कांग्रेस ने अपने नातओं के बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये उन की नि जी राय है। कांग्रेस के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख अजय माकन ने आज कहा कि हम पार्टी नेताओं के पांच रुपये और 12 रुपये के बयान से सहमत नहीं हैं। गौरतलब है कि योजना आयोग के आंकडों में शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन 33 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 28 रुपये खर्च करने वाले को गरीबी रेखा से उपर रखा गया है। जिसके बाद विपक्षी दलों से इसका विरोध शुरु कर दिया। योजना आयोग के इस आंकड़े के बाद विपक्ष की ओर से आलोचना किये जाने पर कांग्रेस नेताओं ने बयानबाजी का दौर शुरु कर दिया। रुपये में भरपेट भोजन करने के बयान दिये थे।












Click it and Unblock the Notifications