मोदी को वीजा देने के लिए अमेरिकी सरकार से कोई बात नहीं की: राजनाथ सिंह
वाशिंगटन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा दिये जाने के बारे में लॉबिंग करने की बात से इनकार करते हुए कहा है कि मैंने मोदी को वीजा देने के लिए अमेरिका सरकार से कोई बात नहीं की है। इस पर विचार करना मेरा नहीं अमेरिकी सरकार का काम है। हालांकि उन्होने शिकायती लहजे में कहा है कि अमेरिकी सरकार के लिए रिसर्च करने वाली कंपनियां मोदी की तारीफ करती हैं लेकिन सरकार उन्हें वीजा नहीं दे रही हैं।
गौरतलब है कि शिकागो में दिये गये स्वामी विवेकानंद के भाषण की 120वीं बर्षगांठ के अवसर पर मोदी के अमेरिका जाने की उम्मीद है, वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेन पसाकी ने कहा है कि अगर मोदी वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। जबकि ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता पर बनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अगर मोदी वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो इसे खारिज कर दिया जायेगा।

इस मामले में भारत के कई नेताओं ने अमेरिकी सरकार से मोदी को वीजा न देने का अनुरोध किया हैं। इसके लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा को चिट्ठी लिखी है कथित तौर पर जिस पर कई सांसदों ने हस्ताक्षर किये है। इस मामले में विवाद तब पैदा हो गया जब सीताराम येचुरी और कई सांसदों ने कहा कि हमने ऐसी किसी चिट्ठी पर दस्तखत नहीं किये है, वहीं चिट्ठी भेजने वाले मोहम्मद अदीब का कहना है कि चिट्ठी पर किये गये सारे दस्तखत असली हैं।
वीजा नियमों में बदलाव के बारे में अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा है कि सारे नियम पहले जैसे ही हैं हमने इनमें कोई बदलाव नहीं किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications