पीएम पद के लिए मोदी ही है राजनाथ की पहली पसंद
वाशिंगटन। अमेरिका यात्रा पर गये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी भी पहली पसंद मोदी ही हैं। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता है लोग चाहते हैं कि उन्हें बड़ा पद दिया जाये। इसके लिए हम संसदीय बोर्ड की बैठक सही समय पर करेंगे और औपचारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे। पार्टी की हमेशा से ही यह परंपरा रही है कि सर्वसम्मति से ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाती है।
राजनाथ ने यह भी कहा कि हमें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने में अभी कोई आपत्ति नहीं है। मोदी को लेकर पार्टी नेताओं में मतभेद होने की बात से इनकार किया है और कहा कि मोदी पूरे भारत वर्ष में लोकप्रिय हैं, चाहे यह तमिलनाडु हो, आंध्रप्रदेश हो, उत्तर प्रदेश या फिर बिहार हो।

गौरतलब है कि मोदी को चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाये जाने के बाद ही वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन मनाने के बाद वह फिर पार्टी में शामिल हो गये।












Click it and Unblock the Notifications