शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित कीजिए : अध्ययन
नई दिल्ली। देश में बढ़ते शिक्षा उद्योग में गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई।गैर-व्यावसायिक शोध संगठन आरएएनडी द्वारा कराए गए अध्ययन में यह भी कहा गया कि देश को एक छात्र वित्तीय सहायता प्रणाली का विकास करना चाहिए तथा उसे लागू करना चाहिए और अर्हता को धीरे-धीरे एक्रीडिटेशन और गुणवत्ता से जोड़ना चाहिए।

अध्ययन में कहा गया, "नीतिनिर्माताओं को लगातार एक्रीडिटेशन प्रणाली का विकास और कार्यान्वयन करना चाहिए और उसे समय के साथ गुणवत्ता का प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए।"
अध्ययन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल में ही अपने द्वारा नियमित संस्थानों में एक्रीडिटेशन को अनिवार्य किया है।
आरएएनडी के वरिष्ठ नीति शोधार्थी और रिपोर्ट के सह-लेखक रफीक दोसानी ने कहा, "देश की उच्च शिक्षा संक्रमणकाल से गुजर रही है।"
उन्होंने कहा कि यदि फंडिंग को गुणवत्ता से जोड़ दिया जाए, तो देश के नए स्वायत्त संस्थानों को एक दिशा मिलेगी, क्योंकि वे अपने गुणवत्ता सुधारने की कोशिश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि देश में उच्च शिक्षा में दाखिले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश की उच्च शिक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी व्यवस्था में से एक है, जिसमें 46 हजार से अधिक संस्थानों में 2.2 करोड़ छात्र दाखिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications