ममता के विधायक ने दी कांग्रेस नेता को सिर काटने की धमकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। अब वो खुलेआम लोगों और विरोधियों को धमकी दे रहे है। पहले राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर को धमकी दी और अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने अपनी रैली में खुले आम एक कांग्रेस नेता को धमकी दे डाली। धमकी भी ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि टीएमसी विधायक ने कांग्रेस नेता को सिर काटने की धमकी दे डाली।

दरअसल इन दिनों पश्चिम बंगाल की राजनीति पंचायत चुनावों को लेकर गरमायी हुई है। इन सियासी गहमा-गहमी के बीच टीएमसी विधायक मोनिरुल इस्लाम ने बीरभूम जिले के कांग्रेस नेता बापी दत्ता को धमकी दे डाली। सबा के बीच संबोधित करते हुए टीएमसी विधायक ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता बापी चुनाव के दौरान उनके रास्ते में आया, तो उन्हें एक बापी का सिर कलम करने में एक मिनट भी नहीं लगेगा।

tmc leader threatened congress leader

टीएमसी नेता ने खुले आम कहा कि उन्होंने इससे पहले भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में दोषी पाए गए तीन लोगों को अपने पांव के नीचे कुचल दिया था। खुलेआम इस तरह की धमकी देने के मामले में पुलिस ने टीएमसी नेता मोनिरुल इस्लाम पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

जहां पुलिस प्रशासन ने तृणमबल कांग्रेस के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तो वहीं कांग्रेस नेता बापी दत्ता ने भी जबावी कार्रवाई करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस असामाजिक तत्वों की पार्टी है। प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी पर गलत तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी की इस तरह की धमकियों से वो नहीं डरते। गौरतलब है कि आज पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+