राम के नाम पर ट्वीट करना पड़ा महंगा, दिग्गी राजा पर FIR दर्ज
भोपाल। कांग्रेस के बड़बोले नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भगवान राम के नाम पर टवीट करना महंगा पड़ गया है। विवादास्पद ट्वीट के खिलाफ भोपाल पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ स्थानीय शाहपुरा पुलिस थाने में आरएसएस के एक कार्यकर्ता संगीत वर्मा ने यह एफआईआर दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में संगीत ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर भगवान राम को लेकर की टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संघ कार्यकर्ता की शिकायत के बाद दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की धारा 295-ए और आईटी एक्ट की धारा 66-ए और 67-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी के खिलाफ अपने नौकर के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद दिग्विजय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टिप्पणी की थी। अपनी टिप्पणी में उन्होंने भगवान राम और राघवजी का नाम जोड़कर लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications