बिहार बीजेपी को सुशील कुमार मोदी ने किया हाईजैक: अमरनाथ गामी
पटना। नरेन्द्र मोदी के नाम पर बीजेपी-जेडीयू के गठबंधन टूटने के बाद अब इसका इफेक्ट नजर आने लगा है। गठबंधन टूटने और पार्टी में मोदी के बढ़ते कद से बीजेपी के आधा दर्जन विधायक पार्टी हाईकमान से नाराज हो गए है।
जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद हायाघाट से बीजेपी के विधायक ने बगावत शुरु कर दी। अमरनाथ गामी ने खुलआम पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा। उनपर पार्टी को हाईजैक करने का आरोप लगाया। गामी की बगावत से बौखलाई बीजेपी ने इसका ठीकरा नीतीश सरकार पर मढ़ दिया है।

अमरनाथ गामी ही नहीं बल्कि पार्टी के कुछ और नेता इस बगावत में उनका साथ देने को तैयार हैं। ये सभी विधायक बीजेपी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बगावत को शांत करने के लिए बीजेपी ने जबावी कार्रवाई करते हुए अमरनाथ गामी की सदस्यता निलंबित कर दी है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी के खिलाफ गतिवीधी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
बीजेपी में नरेन्द्र मोदी के नाम पर बढ़ते गतिरोध के बाद जेडीयू की पैनी नजर पार्टी की गतिविधियों पर है। जेडीयू ताक में है कि जैसे ही बीजेपी बगावत के आरोपी विधायकों पर कारर्वाई कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगी वैसे ही वो उन्हें अपने पाले में कर ले।












Click it and Unblock the Notifications