मंत्री से जुड़ा स्पॉट फिक्सिंग का तार, दाऊद की फोन कॉल से हुआ खुलासा

इस खुलास के साथ-साथ जो बड़ी जानकारी दिल्ली पुलिस को हाथ लगी है वो यह कि इस पूरे खेल के कोई केंद्रीय मंत्री भी शामिल था, जिसका जिक्र दाऊद और उसके साथी की बातचीत के दौरान आया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मंत्री कौन है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 मार्च को दाऊद की दुबई के बुकी और बिजनेसमैन जावेद चुटानी की बातचीत टैप करने में सफलता हासिल की थी। दाऊद के इस फोन कॉल में किसी मंत्री का भी जिक्र आया था। टेप में दाऊद की आवाज की पुष्टि के लिए दिल्ली पुलिस ने इसे आइबी और रॉ के पास भेजा था। दाऊद के आवाज की पुष्टि हो जाने के बाद अब इस केस को नए तरीके से देख रही है और जल्द दी मंत्री के नाम का भी खुलासा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications