बीजेपी की पसंद बने मोदी, लेकिन शिवसेना ने नहीं दी क्लीन चिट

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की पसंद बनते जा रहे है। चारों ओर उनके नाम के चर्चे शुरु हो गए है। बीजेपी के पीएम पद के सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उन्हें देखा जा रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर शिवसेना ने चुप्पी साध रखी हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए में कई विश्वसनीय चेहरे हैं। जब उद्धव से मोदी के बारे में पूछा गया तो भी उनका जवाब यही था।

 uddhav thackeray

उद्धव के बयानों के साफ है कि शिवसेना एनडीए के पीएम उम्मीदवार पर अपने पत्ते नहीं खोलना चाहती है। शिवसेना की माने तो एनडीए का पीएम उम्मीदवार सभी सहयोगियों की सहमति के साथ तय किया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा पीएम उम्मीदवार समय आने पर तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं और राजनाथ सिंह मिलकर तय करेंगे। गौरतलब है कि शिवसेना बीजेपी को हिंदुत्व मुद्दे पर कायम रहने की नसीहत देती रही है। शिवसेना ने कहा है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर बने रहने पर ही बीजेपी के साथ गठजोड़ बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+