राजनाथ के अंग्रेजी बयान पर बवाल, बीजेपी ने किया बचाव
नयी दिल्ली।चुनावी मौसम में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो चलता ही रहता है। ऐसे में पार्टियां एक दूसरे को ऊपर कीचड़ उछालती रहती है। विरोधियों के बयानबाजी को लेकर राजनीति गरमाती रहती है। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अंग्रेजी पर दिए बयान पर अब सियासत शुरु हो गई है। अंग्रेजी भाषा पर दिए उनके बयान पर सियासी वार का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अंग्रेजी भाषा को लेकर कहा था कि अंग्रेजी भाषा ने भारतीय भाषाओं को बर्बाद कर दिया है। राजनाथ के इस बयान के बाद कांग्रेसी नेताओं ने उनके खिलाफ बयानबाजी शुरु कर दी है। सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने बीजेपी पर हमला किया तो बीजेपी भी कहां चुप बैठने वालों में से है। बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया।

दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध शुरु हो गया है। मनीष तिवारी ने ट्विटर का सहारा लेते हुए कहा कि एक तरफ तो विजन डॉक्यूमेंट के लिए अंग्रेजी जुबां बोलने वालों को आउटसोर्स करते हैं और दूसरी तरफ अंग्रेजी का विरोध करते हैं।
बीजेपी ने भी कांग्रेस नेता तो जबाव देते हुए कहा कि पार्टी को देश की भाषा पर गर्व है। कांग्रेस को अंग्रेजी और उससे भी ज्यादा अंग्रेजियत पर नाज है। बीजेपी ने साफ किया कि पार्टी किसी भाषा का विरोध नहीं करती, लेकिन अंग्रेजियत की सोच के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications