बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगी कांग्रेस, राहुल संभालेंगे कमान
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता पर बिठाने के लिए चुनाव प्रभारी की कमान संभाल रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमर कस ली है। चुनाव को देखते हुए मोदी ने अपनी सेना तैयार कर ली है।
बीजेपी ने अपनी चुनावी कमेटी की घोषणा कर दी है। ऐसे में कांग्रेस ने उसके खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने इसकी तैयारी भी कर ली है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत के लिए मोदी के गढ़ गुजरात के चुना है।

मोदी के खिलाफ कांग्रेस पोल खोल अभियान चलाने के मन बना रही है। कांग्रेस नेता और सूचना प्रसार मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले वो कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगी। इतना ही नहीं तिवारी ने कहा कि बीजेपी भले ही कमेटी पर कमेटी बना ले लेकिन उसे कांग्रेस से हारना ही पड़ेगा।
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो गुजरात से बीजेपी का सच देश की जनता को बताएंगी और उसके खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी। गौरतलब है कि बीजेपी की बीस समितियों में जहां सभी नेताओं को शामिल किया गया है वहीं लालकृष्ण आडवाणी को सिर्फ एक ही समिति में जगह दी गई है।
कांग्रेस की बीजेपी की पोल खोल अभियान की शुरुआत बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान के साथ ही शुरु की जाएंगी। इतना ही नहीं इसकी कमान कांग्रेस युवराज राहुल गांधी संभालेगे। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने खुद अपने नेताओं के साथ बैठकर मंत्रणा की और इसके लिए रणनीति तैयार की।












Click it and Unblock the Notifications