आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने तय की टीम
नई दिल्ली। कल हुई भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में चुनाव प्रचार के लिए जरूरी समितियों के गठन की चर्चा हुई। जिसके बाद लगभग एक दर्जन समितियों का निर्माण किया गया। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार, चुनाव घोषणा पत्र, दृष्टि पत्र, इलेक्शन वाररूम, प्रचार सामग्री, लोकसभा क्षेत्र में रैली, आने जाने की व्यवस्था, सोशल मीडिया सहित कई कमेटी चुनाव प्रचार समिति का हिस्सा होंगी।
निर्मित समितियों की निगरानी नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू, मुरली मनोहर जोशी और नितिन गडकरी करेंगे, हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि कौन किस समिति की निगरानी करेगा, यह शुक्रवार दोपहर तक तय हो जाएगा।

कार्यकारिणी बैठक से जुड़े सूत्रों के अनुसार नरेद्र मोदी ने वरिष्ठ नेताओं के सुझावों को चुनाव अभियान के लिए पूरी तवज्जो दी है। जिन समितियों की निगरानी महासचिव स्तर के नेता करेंगे उनकी रिपोर्ट राजनाथ सिंह और मोदी को सौंपी जायेगी। बैठक में बनाई गयी योजनाओं के बारे में मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी से भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications