एक्ट्रेस को कॉकपिट में बिठाने पर एयर इंडिया के 2 पायलट सस्पेंड

दरअसल नियम के मुताबिक विमान के कॉकपिट में स्टाफ के अलावा किसी दूसरे के प्रवेश को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाता है, लेकिन इन दोनों पायलटों ने अपने फिल्मी प्रेम के कारण एक्ट्रेस को कॉकपिट में बिठा लिया, जिसके बाद दोनों पायलटों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनका ड्यूटी चार्ट से हटा दिया गया है। वहीं इस मामले की जांच चल रही है। विमान के ही एक यात्री इस बात की शिकायत की थी, जिसके बाद एयर इंडिया ने ये कदम उठाया है। पायलटों की पहचान जगन एम रेड्डी और एस किरन के रूप में हुई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने पिछले महीने हुए इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और यात्रियों के लिए बने सुरक्षा नियमों में उल्लंघन की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications