16 महीनों में तीसरी बार अखिलेश कैबिनेट का विस्तार, राजा भैया को नहीं मिली जगह

अखिलेश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में विधायक नारद राय, कैलाश यादव और राममूर्ति वर्मा और गायत्री प्रसाद शामिल हैं। राममूर्ति वर्मा फिलहाल राज्यमंत्री हैं। अमेठी से ताल्लुक रखने वाले राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को राज्यपाल बीएन जोशी ने भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई। नारद राय बलिया नगर सीट से सपा के विधायक है। जहां दो मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया तो वहीं दो का प्रमोशन किया गया है। शाहजहांपुर की ददरौल सीट से विधायक और राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा 1989 में मुलायम सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वह तीन बार लोकसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं। इन्हें भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।
वहीं अखिलेश के मंत्रीमंडल विस्तार के बाद कुछ लोगों को निराशा भी हाथ लगी है। देवरिया की पथरदेवा सीट से विधान सभा में पहुंचे शाकिर अली का शुमार भी मंत्री पद के संभावित दावेदारों में था। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में उनको मौका नहीं मिला। वहीं बाहुबली नेता रधुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का हाथ भी खाली रहा।












Click it and Unblock the Notifications