कांग्रेस ने दी बीजेपी के मुस्लिम नेताओं को पार्टी छोड़ने की सलाह

कांग्रेस ने बीजेपी को सलाह देते हुए कहा है कि पार्टी के मुस्लिम नेताओं को दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष आमिर रजा हुसैन की तर्ज पर चलना चाहिए। कांग्रेस ने पार्टी के दो वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी और शहनवाज हुसैन को भी ऐसा ही करने की सलाह दी।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने हुसैन के इस्तीफे पर चुटकी लेते हुए कहा कि खुद बीजेपी के लोग ही गुजरात में हुए दंगों के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने बीजेपी के बाकी मुस्लिम नेताओं को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications