छपरा के बाद मधुबनी में मिड डे मील खाने से 15 बच्चे बेहोश
पटना।
बिहार में जारी जलजले का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। कल छपरा में जगरीला मिड डे मील खाने से 22 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 36 से ज्यादा बच्चे अभी भी अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे है। id="toptextpromo">वहीं
जहरीले मिड डे मील ने बिहार के मधुबनी जिले में भी तांडव मचाना शुरु कर दिया है। मधुबनी में विषैला मिड-डे मील खाने से 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बच्चों को खिचड़ी परोसी गई थी। जिसे खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और वो बेहोश हो गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्कूल
में मिलने वाले मीड-डे मील में बनी खिचड़ी खाते ही बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं और देखते ही देखते 15 बच्चे बेहोश हो गए। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पह पहुंच गई है। सभी बीमार बच्चों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले छपरा और फिर मधुबनी में जहरीले मिड डे मिल ने नीतीश सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी है।











Click it and Unblock the Notifications