बिहार: जहर बन गई मिड डे मील, 11 बच्‍चों की मौत, 80 बीमार

छपरा। बिहार के सारण जिले के एक सरकारी विद्यालय में मंगलवार को मिड डे मील के बाद 11 बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा छात्र बीमार हो गए। सारण के जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि मशरख के धरमस्ती प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के बाद 11बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 80 से ज्यादा बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों की मौत से नाराज सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और स्थानीय थाना को घेर लिया। नाराज लोगों ने स्कूल के शिक्षकों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जाहिर किया और मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

Bihar horror: 11 dead, 48 in hospital after eating mid-day meal.
उन्होंने शिक्षा मंत्री पीके शाही को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुला लिया है। बिहार में मिड डे मील योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती रहती है और खाद्य की गुणवत्ता पर सरकारी निर्देश की अवहेलना की जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर बच्चों को भोजन कराया गया था।

खाना खाने के बाद करीब सभी बच्चों को उल्टी आई और पेट में दर्द की शिकायत की। बीमार छात्रों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां 11 बच्‍चों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी नेता गिराराज सिंह ने नीतीश कुमार से इस मामले में इस्तीफा मांगा है।

मिड डे मील की खतरनाक कहानी थमती नहीं दिख रही है। इससे पहले भी देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आती रही हैं। बच्चों का इलाज कर रहे चिकित्सक केएन दुबे ने बताया कि पीड़ित बच्चों में जो लक्षण दिख रहे हैं उससे लगता है कि कीटनाशक मिला भोजन खाने से उनकी यह दशा हुई है। मृत बच्चों का शीघ्र पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंपने व एंबुलेंस से उनके घर तक पहुंचाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+