बोधगया धमाके में NIA ने जारी की 3 संदिग्धों के स्केच, CCTV फुटेज भी जारी

डीएनए टेस्ट से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धमाके के आरोपियों ने बौद्ध भिक्षुओं के कपड़े पहनकर ही मंदिर में बम रखे थे और बम रखने के बाद भी उसने कपड़े नहीं फेंके थे। गौरतलब है कि बोधगया में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद मामले की जांच कर रही है एनआईए की टीम के पास धमाकों से जुड़ा कोई पुख्ता सुराग नहीं है। एनआईए की टीम ने बोधगया ब्लास्ट के बाद जो सुराग हाथ लगे उसके मुताबिक धमाके में
इस्तेमाल की गई आईईडी देसी तरीके से तैयार की गयी थी और धमाकों को अंजाम देने से महज एक घंटे पहले ही टाइमर लगाए गए थे । जांच एजेंसी इस धमाके के पीछे आंतकी संगठन के हाथ होने के सबूत तलाश रही है। जांच टीम ने ब्लास्ट के एक हफ्ते के बाद तीन संदिग्धों के स्केट के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया है। संदिग्ध के स्केच और सीसीटीवी फुटेज एनआईए के आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications