उत्तराखंड सावधान! 19, 20 जुलाई को फिर आ सकती है पहाड़ी सुनामी
नई दिल्ली। उत्तराखंड में पिछले महीने आयी पहाड़ी सुनामी ने पांच हजार से ज्यादा लोगों की जानें ले लीं। बद्रीनाथ-केदारनाथ से लेकर उत्तरकाशी तक चारों तरफ तबाही का मंजर। तबाही से अभी यह राज्य उबर नहीं पाया है कि अब एक और सुनामी कहर ढहाने के लिये तैयार है। जी हां दिल्ली के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 19 और 20 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश 16 जून वाली बारिश से भी भयावह होगी।
हम आपको बता दें कि राज्य में मौसम अभी से ही काफी खराब हो गया है। दिन भर बारिश और पहाड़ों पर धुंध छाया रहता है। इस वजह से दूर-दराज के गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के कार्यों में बाधा पहुंच रही है। ऐसे में तमाम लोग सरकारी सेवाओं से वंचित हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 19-20 जुलाई को पहाड़ों पर भूस्खलन भी हो सकता है। यानी पहाड़ टूट कर बहे तो फिर से तबाही का मंजर दिखाई दे सकता है। हालांकि इस बार उत्तराखंड सरकार किसी भी संकट से निबटने के लिये तैयार है। वहीं सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने लोगों को हिदायत दी है कि लोग सतर्क रहें। उधर ऐसी चेतावनियां लगातार आने की वजह से नैनीताल, टनकपुर, पूर्णागिरी, आदि कई पर्यटव व धार्मिक स्थलों पर आने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है।













Click it and Unblock the Notifications