देश के लिसे सबसे बड़े संकट हैं मनमोहन सिंह: यशवंत सिन्‍हा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान के बाद से राजनीतिक भूचाल आ गया है। मोदी के 'बुर्के' वाले बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच शब्‍दों के बाण शुरु हो गये हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता यशवंत सिन्‍हा प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया है और कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के लिये सबसे बड़े संकट हैं। इकोनॉमिक टाइम्‍स के अपने लेख में यशवंत सिन्‍हा ने लिखा है कि 'मोदी विरोधियों की रधनीति साफ है'। वो जितना बोलेंगे उतना ही विवाद खड़ा करेंगे।

यशवंत सिन्‍हा ने सरकार पर हमला तेज करते हुए लिखा है कि वित्‍त मंत्री और योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष अमेरिका में हैं। प्रधानमंत्री कुछ बोलते नहीं हैं। ऐसे में गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन पर छोड़ दिया गया है। यशवंत सिन्हा ने लिखा है कि सरकार पिछले 9 साल से अर्थव्यस्था को बर्बाद करने में जुटी है।

Manmohan Singh

सरकार दुनिया भर में गिरती अर्थव्यस्था का हवाला देकर बचने की कोशिश करती है, लेकिन अपनी गलती नहीं मानती। इस सबके बीच नेता गिरती अर्थव्यस्था की चिंता छोड़कर नरेंद्र मोदी के बयानों पर बहस कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने लिखा है कि कुत्ते वाले बयान पर विरोधी पार्टियां मोदी से माफी की मांग कर रही हैं, और जाहिर है बीजेपी मोदी के बचाव में कूद पड़ी है। लोगों के लिए अहम मुद्दे रोटी, प्याज और नमक है। असल मुद्दा भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है और हम कांग्रेस को बहस के लिए दूसरे मुद्दे देकर बड़ी गलती करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+