जानिए कैसे बुझायें पेट्रोल कीमतों पर लगी आग?

नई दिल्ली| रुपए की गिरती कीमतों की वजह से एक बार फिर पेट्रोल कीमतों पर आग लग गई है। पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.55 रुपये बढ़ोत्‍तरी की गई है। रविवार मध्यरात्रि से बढ़े हुए दाम लागू हो गये। कीमतों पर लगी आग को बुझाने में सरकार तो बेबस है, लेकिन आप कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे पेट्रोल का भार आप पर से कम हो जाये।

रुपये में लगातार गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है। पेट्रोल में पिछले दो सप्ताह में यह दूसरी तीव्र वृद्धि की गई है। इससे पहले 29 जून को वृद्धि की गई थी जिसमें तेल विपणन कंपनियों ने 1.82 प्रति लीटर की वृद्धि की थी। डीजल के दामों में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल कीमतों में वृद्धि को न्यायसंगत ठहराते हुए इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा है, "चूंकि पिछले मूल्य बदलाव के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये का लुढ़कना जारी रहा और यह प्रति डॉलर 60.03 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले के पखवाड़े के दौरान यह प्रति डॉलर 58.94 रुपये प्रति डॉलर था। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय एमएस (मोटर स्पिरिट) मूल्य में वृद्धि जारी रही और यह 115.29 डॉलर प्रति बैरल से 117.19 प्रति बैरल पर पहुंच गया।" तेल विपणन कंपनियां हर दो सप्ताह बाद पेट्रोल और डीजल के मूल्य की समीक्षा करती हैं।

अब पढ़ें टिप्‍स जिससे आप बचा सकते हैं पेट्रोल

सुबह या रात को ही पेट्रोल भरवायें

सुबह या रात को ही पेट्रोल भरवायें

वैज्ञानिकों के मुताबिक पेट्रोल का घनत्‍व तापमान के साथ घटता-बढ़ता है। लिहाजा यदि आप सुबह धूप तेज़ होने के पहले या सूरज ढलने के बाद पेट्रोल डलवाते हैं, तो उस वक्‍त आपको एक लीटर में ज्‍यादा पेट्रेाल मिल सकता है, जबकि दोपहर के वक्‍त जब धूप तेज होती है, उस समय तापमान ज्‍यादा होने के कारण घनत्‍व कम हो जाता है, लिहाजा उस वक्‍त एक लीटर में पेट्रोल कम होता है।

टायर में हवा हर हफ्ते

टायर में हवा हर हफ्ते

यदि टायर में जरूरत के अनुसार हवा नहीं है, तो पेट्रोल की खपत ज्‍यादा होती है, लिहाजा हर हफ्ते हवा चेक करवायें। इससे आपकी गाड़ी का माइलेज ज्‍यादा रहेगा। टायर में हवा कम होने पर प्रत्‍येक 1 पीएसआई पर 1 फीसदी पेट्रोज ज्‍यादा लगता है।

कार की सफाई

कार की सफाई

यदि आपके पास कार है, तो हर हफ्ते सफाई करें, क्‍योंकि धूल-मिट्टी जमा होने से कार का भार बढ़ता है। अन्‍यथा अनायास कार पर बोझ मत लादें क्‍योंकि प्रत्‍येक 50 किलो पर 2 फीसदी अधिक पेट्रोल खर्च होता है। कार या बाइक के एयर फिल्‍टर को भी नियमित रूप से साफ करें। ऐसा करने पर 10 फीसरी पेट्रोल बचता है।

मध्‍यम गति से चला यें

मध्‍यम गति से चला यें

वाहन हमेशा मध्‍यम गति से चलायें, न बहुत धीमें न बहुत तेज। इससे आप 50 फीसदी तक पेट्रोल बचा सकते हैं। 60 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्‍यादा और 30 से कम पर पेट्रोल की खपत ज्‍यादा होती है।

ज्‍यादा ट्रैफिक वाला रास्‍ता न चुनें

ज्‍यादा ट्रैफिक वाला रास्‍ता न चुनें

यदि आपके ऑफिस तक जाने के लिये दो रास्‍ते हैं एक छोटा पर ट्रैफिक ज्‍यादा वाला और दूसरा लंबा, लेकिन ट्रैफिक कम वाला, तो दूसरा ही चुनें। क्‍योंकि पेट्रोल की खपत लंबे रास्‍ते पर कम होगी। ट्रैफिक जाम में 10 फीसदी पेट्रोल अधिक लगता है।

मोटे टायर न लगवायें

मोटे टायर न लगवायें

पतले टायर लगवायें। फैशन में आकर लोग मोटे टायर लगवा देते हैं, जबकि उससे पेट्रोल ज्‍यादा खर्च होता है। क्‍योंकि रोलिंग रेसिस्‍टेंस बढ़ जाता है। यदि आपका वाहन के स्‍टार्ट होने में समस्‍या आ रही है, तो तुरंत मकैनिक को दिखायें, क्‍योंकि ऐसे में पेट्रोल जरूरत से ज्‍यादा खर्च होता है।

अतिरिक्‍त एक्‍सेसरीज़ मत लगवायें

अतिरिक्‍त एक्‍सेसरीज़ मत लगवायें

आम तौर पर लोग अपनी कार को सजाने के लिये उसकी छत पर कुछ आकर्षक चीजें या फिर लगेज रखने के लिये रैक लगवाते हैं। कई लोग बाइक में अतिरिक्‍त एक्‍ससरीज लगवाते हैं, जिससे हवा का रेसिस्‍टेंस बढ़ जाता है और करीब 20 फीसदी तक पेट्रोल ज्‍यादा खर्च होता है।

हमेंशा छांव में ही पार्क करें

हमेंशा छांव में ही पार्क करें

कार या बाइक, जो भी आपके पास है, वो हमेंशा छांव में ही पार्क करें, ताकि जल्‍द से जल्‍द इंजन ठंडा हो सके, अन्‍यथा दोबारा स्‍टार्ट करने पर ज्‍यादा पेट्रोल खर्च होगा और वाहन और भी ज्‍यादा गर्म होगा। इससे पेट्रोल 5 फीसदी अधिक लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+