बेदाग चेहरे के लिए फल का प्रयोग करें
आम और अनार जैसे फल आपके चेहरे के निशान और धब्बे मिटाने में बहुत उपयोगी हो सकते हैं यहां तक कि ये आपकी त्वचा को पोषण भी प्रदान करते हैं। फलों को हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर लगाइए और प्राकृतिक चमक पाइए। लेकिन सुंदरता पाने के लिए पहले फलों और उनके गुणों को अच्छी तरह जान लेना जरूरी है।
स्मार्ट ब्रांड प्रोडक्ट्स की सीईओ रितु मुखर्जी बताती हैं कि कौन सा फल चेहरे के लिए कितना फायदेमंद है।

आम : विटामिन 'सी' से भरा यह फल कील-मुहांसों के लिए प्रभावशाली उपचार है। इसके प्रयोग से आप दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
नोनी फल : यह त्वचा के घाव भरने में मदद करता है। यह मुहांसों के उपचार में भी सहायक है।
अनार : बुढ़ापारोधी और ऑक्सीकरणरोधी तत्वों के लिए जाने जाने वाले अनार में विटामिन 'ए', 'सी', और 'ई' होते हैं जो सफाई के समय त्वचा की रक्षा करते हैं।
खुबानी : यह प्रौढ़, रूखी, संवेदनशील और उत्तेजित त्वचा के लिए अच्छी है। इसके ऑक्सीकरणरोधी तत्व त्वचा का पोषण करते हैं और इसे तरोताजा बनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications