BSNL पर रोमिंग हुई सस्ती, इनकमिंग कॉल फ्री

बीएसएनएल ने रोमिंग में इनकमिंग कॉल फ्री कर दिया है। इसके साथ-साथ रोमिंग के दौरान दूसरे जगह कॉल करने पर भी दरें घटा दी गई है। इन सब के अलावा रोमिंग के दौरान एसएमएस की सुविधा पर बी दरें घटा दी गई है। इनके लिए कंपनी ने दो विशेष टैरिफ वाउचर पेश किए है। रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग कॉल और सस्ती दरों पर अन्य सेवा लेने के लिए कस्टमर को 5 रुपये प्रतिदिन या फिर 30 दिनों के लिये 69 रुपये का भुगताना होगा। इस राशी के भुगतान के बाद ही ग्राहक इस सेवा का लाभ उठा सकते है।
बीएसएनएल की इस योजना को देखे तो रोमिंग के दौरान इनकमिंग फ्री और आउटगोइंग कॉल और नेशनल कॉल 1.5 पैसा प्रति सेकेंड पर किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले निजी टेलीकॉम कंपनी आइडिया और एयरटेल ने इस तरह केदम उटाए थे। प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में निजी कंपनियों के आगे बीएसएनएल कहीं पीछे छूटती जा रही थी। अपने आपको दुबारा से मैदान में खड़ा करने के लिए कंपनी ने फ्री रोमिंग योजना की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications