नोकिया ने पेश किया 41 मेगापिक्सल वाला लूमिया स्मार्टफोन
नोकिया ने अपनी डूबती नाव को पार लगाने के लिए स्मार्टफोन मार्केट में लूमिया 1020 विंडो 8 स्मार्टफोन पेश किया है, 41 मेगापिक्सल वाले नए लूमिया स्मार्टफोन की मदद से कंपनी को उम्मीद है मार्केट में उसकी पकड़ और मजबूत होगी। नोकिया के अध्यक्ष और सीईओ स्टीफन इलॉप ने नए फोन को लांच करते हुए कहा कि लूमिया 1020 स्मार्टफोन में विंडोज-8 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है साथ ही मार्केट में इस फोन के आने से स्मार्टफोन फोटोग्राफी को एक नया आयाम मिलेगा।
पढ़ें: क्या खास है 41 मेगापिक्सल वाले नोकिया के नए लूमिया 1020 स्मार्टफोन में
इस बात में कोई शक नहीं कि लूमिया 1020 को खासतौर से फोटो लवर्स के लिए निकाला गया है, हाल ही में लांच हुए सैमसंग के गैलेक्सी एस4 जूम और एप्पल के आईफोन कैमरों के मुकाबले लूमिया का कैमरा ज्यादा बेहतर है। इलॉप ने दावा किया कि इस फोन की फोटोजेनिक कैपेबिलिटी सैमसंग गैलेक्सी 4 और एप्पल iPhone से बहुत बेहतर है।
पढ़ें: नोकिया के ये 10 फोन देंगे बड़े-बड़ों को टक्कर
पढ़ें: नोकिया के 5 फीचर फोन, कीमत 5000 रुपए से कम
लूमिया 1020 से तस्वीरों को नया आयाम मिलेगा और इमेजिंग में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी। नोकिया लूमिया 1020 में 1.2 एमपी का फ्रंट कैमरा लगा है, जिससे वीडियो कॉल्स की जा सकती हैं नोकिया लूमिया 1020 की बिक्री अमेरिका में 26 जुलाई से शुरू करेगी, कंपनी ने यूएस में इसकी कीमत 299.99 डालर यानी लगभग 17,890 रुपये रखी है, अब भारत में ये कितने दामों में लांच होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन नोकिया को अगर दूसरे स्मार्टफोन से टक्कर लेनी है लूमिया 1020 की कीमत पर खास ध्यान रखना होगा।













Click it and Unblock the Notifications