कार पर विज्ञापण लगाओ और EMI से फ्री हो जाओ

car
नयी दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार के ईएमआई कोई और चुकाएगा। अगर आपने नहीं सोचा तो अब सोचिए, क्योंकि आपकी ये कल्पना सच हने वाली है। जी हां आपकी कार की ईएमआई अब विज्ञापण कंपनियां चुकाएंगी।

दरअसल पुणे की एक विज्ञापन कंपनी ड्रीमर्स मीडिया एंड एडवरटाइजिंग ने कार मालिकों को उनकी समान मासिक किस्त भरने में आर्थिक सहयोग करने की पेशकश की है, लेकिन इस पेशकश के साथ कुछ शर्ते भी लागू की गई है। कंपनी की शर्त है कि वह पहले तीन साल तक कार की ईएमआई भरेगी, जबकि कार मालिक को बाकी दो सालों की ईएमआई भरनी होगी। इसके अलावा कार मालिक को कार खरीदते समय 25 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करना होगा।

ड्रीमर्स मीडिया के सीईओ सुनीस मोहम्मद के मुताबिक इस पेशकश के जरिये ब्रांडों को अत्यधिक आकर्षक तरीके से लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया जा सकेगा। इससे आम आदमी कार खरीदने के सपने को हकीकत में बदल सकेगा।

इसके अलावा जो शर्तें रखी गई है उसके मुताबिक कार का अधिकतम मूल्य 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कार को मेट्रो सिटी में एक महीने में कम से कम 1,500 किलोमीटर और छोटे शहरों में 1,000-1,200 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा जो खास बात है वो ये कि आपके कार की ईएमआई भरने के एवज में कंपनी आपकी कार का 40 से 60 प्रतिशत जगह का इस्तेमाल अपने ग्राहकों के स्टिकर लगाने में करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+