जदयू मजबूरी का पार्टी नहीं, अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव: शरद यादव

कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरते हुए शरद यादव ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगा, अकेले अपने दम पर चुनाव लडेगा। शरद यादव के इस बयान के साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन की सारी चर्चाओं पर फुलस्टॉप लग गया है।
अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए शरद यादव ने भाजपा से नाता टूटने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू का कांग्रेस के साथ का किसी भी सूरत में गठबंधन नहीं होगा और हम अकेले अपने दम पर चुनाव लडेंगे।
केन्द्र की यूपीए सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को जेडीयू ने भी अपना चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही है। ऐसे में गठबंधन का तो सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि चुनाव मे भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे हमने उठाये हैं. इसे हम छोडनेवाले नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications