फेसबुक पर Likes खरीदकर पॉपुलर हो रहे है सीएम अशोक गहलोत: बीजेपी

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot
जयपुर। देश के युवाओं के साथ-साथ राजनीतिक दलों और नेताओं में सोशल मीडिया के क्रेज बढ़ता जा रहा है। फेसबुक और ट्वीटर पर नेताओं के लाइक्स और फॉलोअर्स को देककर उनकी लोकप्रियता का आंकलन किया जाने लगा है। जिसके जितने लाइक्स और फॉलोअर्स होते है वो उतना ही फेमस माना जाता है।

अपने सोशल मीडिया में एक्टीविटी के कारण ट्वीटर जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे आगे चल रहे है तो वहीं फेसबुक की जंग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीती है। जी हां नया विवाद सामने आया है। बीजेपी ने राजस्थान सरकार पर फेसबुक के लाइक्स खरीदने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने उनपर सरकारी धन का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक लाइक खरीदने का आरोप लगाया है। हलांकि खास बात ये भी है कि अशोक गहलोत अपने राज्य से ज्यादा पॉप्युलर इस्तांबुल में हैं। अशोक गहलोत के फेसबुक पेज को सबसे ज्यादा लाइक तुर्की के शहर इस्तांबुल से मिले हैं।

जिसके बाद बीजेपी ने उनपर लोकप्रियता के लिए फेसबुक पर 'लाइक' खरीदने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता ज्योति किरण ने दावा किया कि 1 जून तक अशोक गहलोत के ऑफिशल फेसबुक पेज पर 1,60,077 लाइक थे, जो 30 दिनों में बढ़कर 2,14,639 हो गए। बीजेपी ने दावा किया है कि गहलोत ने इस्तांबुल की आईटी फर्म के जरिए फेसबुक के लाइक खरीदे हैं।

इससे पहले बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर ट्वीट किया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए फेसबुक लाइक्स खरीदे जाने का राजस्थान बीजेपी ने खुलासा किया है। गहलोतजी इस्तांबुल में ज्यादा पॉपुलर हैं? वहीं बीजेपी के इन आरोपों को कांग्रेस ने खारिज करते हुए इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+