राम मंदिर निर्माण के लिए सदन बनाए कानून: आरएसएस

अयोध्या गए यूपी में चुनाव की कमान संभाल रहे अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर बीजेपी की चुनावी मुद्दे में है और सरकार बनते ही इसका निर्माण किया जाएगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिये सदन में कानून बनाया जाये।एक संत समागम में शिरकत करने आये सिंघल ने कहा कि हरिद्वार में गत दिनों संत सम्मेलन में अयोध्या मंदिर को लेकर तीन प्रस्ताव पारित किए गए थे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए संसद में एक कानून पारित किया जाए। हिन्दुओं को एकजुट होना का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर बनाने के लिए एक बाद फिर से हिंदू समाज को एकत्र होना पडेगा। आरएसएस मुखिया ने कहा कि इसके लिए अगस्त में एक यात्रा भी निकाली जाएगी। आगामी 25 अगस्त से देश भर मे जनजगारण यात्रा निकाली जायेगी और राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को एकत्रित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications