Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exclusive: आडवाणी करेंगे नरेंद्र मोदी के नाम का ऐलान

[नवीन निगम] भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाले गठबंधन के पीएम पद का ऐलान जुलाई में हो जायेगा, यह आपको खबर मिल चुकी होगी। आपको यह भी अंदाजा हो गया होगा, कि नरेंद्र मोदी ही पीएम उम्‍मीदवार होने वाले हैं, लेकिन क्‍या आपको मालूम है, कि उनके नाम की घोषणा कौन करेगा? जी हां हेडलाइन में लिखा नाम यानी लाल कृष्‍ण आडवाणी ही।

कई दिन से संघ में मोहन भागवत की कवायद रंग ले आई है। संघ के सूत्रों से खबर हैं कि पीएम पद के लिए मोदी के नाम का ऐलान जल्द और बहुत जल्द होने वाला हैं और इससे भी बढ़कर खबर यह हैं कि संघ ने भाजपा के परस्पर गुटों में समझौता करा दिया हैं और अब एकता का प्रदर्शन करने के लिए पीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा लालकृष्ण आडवाणी करेंगे। मोहन भागवत ने आडवाणी को इसके लिए तैयार कर लिया हैं। सूत्र बताते है कि मोहन भागवत से पिछले दिनों आडवाणी की मुलाकात की यही वजह थी। सूत्र बता रहे है कि आडवाणी को समझाया गया कि वह समय की मांग को समझे और मोदी को आगे बढऩे दे। इसी में पार्टी और उनका भी भला है।

इसके अलावा संघ ने अपनी तरफ से आडवाणी को कई तरह के भरोसे दिलाए है जिसमें एक भरोसा यह भी है कि मोदी को पार्टी पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा और अहम मामलों में अब आडवाणी की भी चलेंगी। जैसे प्रत्याशी तय करना या वह कहां से चुनाव लडऩा चाहते हैं। आडवाणी के मानने के बाद ही मोहन भागवत से राजनाथ मुलाकात करने पहुंचे और लोगों का भी संघ प्रमुख से मिलने का सिलसिला जारी हैं और सबसे अंत में मोहन भागवत मोदी से मुलाकात कर सकते है जिसमें उन्हें अभी तक क्या तय हुआ है इसके बारे में सूचना दी जाएंगी।

सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि बीजेपी संसदीय बोर्ड इस बाबत औपचारिक ऐलान जल्द करेगा और इसकी घोषणा खुद आडवाणी करेंगे। पटकथा में तो यहां तक तय हुआ है कि इस मौके पर नरेंद्र मोदी अपने नाम की घोषणा करने के बाद पत्रकारों के सामने बकायदा आडवाणी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिससे संदेश साफ हो जाए कि मोदी-आडवाणी साथ हैं। दरअसल आडवाणी के सामने इस रास्ते को चुनने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं था, वही सुषमा स्वराज को भी संघ ने कई आश्वासन दिए है और उन्हें पीएम इन वेटिंग टू बनाया गया है यानी कि चुनाव बाद यदि कोई अड़चन बनी तो पीएम इन वेटिंग टू सुषमा स्वराज की भी लाटरी खुल सकती है।

वहीं संघ के इस प्रस्ताव को मानने के अलावा सुषमा स्वराज के पास भी कोई विकल्प नहीं था। हां यह अवश्य है कि इस बात से राजनाथ सिंह के पर थोड़े काटे गए है जो मोदी के पीएम न बनने पर खुद अपने नाम को आगे समझ रहे थे, लेकिन सूत्र बताते है कि मोदी के साथ राजनाथ को भी अगले चुनाव के दौरान अहम फैसले लेने का अधिकार दिया गया हैं, यानी यूपी में प्रत्याशी चयन में राजनाथ की पूरी तरह चलेंगी और उनके लिए यह बड़ी राहत की बात है। इस पूरी कवायद में संघ ने यह ध्यान रखा है कि भाजपा के सभी महत्वाकांक्षी नेता चुनाव के दौरान एकजुट रहे और सबको पता रहे कि चुनाव बाद यदि जीत मिली तो उन्हें क्या मिलेगा।

सवाल आपसे- अगर आडवाणी द्वारा मोदी के नाम की घोषणा से भजपा को कितना फायदा पहुंचेगा? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+